ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

CAA का विरोध: PM मोदी का दूसरी बार असम दौरा रद्द, Khelo India Games उद्धाटन में नहीं होंगे शामिल

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के उद्घाटन के लिए 10 जनवरी के असम का दौरा रद्द हो गया है। ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अविनाश जोशी ने बताया कि उन्हें अनौपचारिक तौर पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी खेल महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए गुवाहाटी नहीं आएंगे। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) ने 29 दिसंबर को चेतावनी दी थी कि अगर पीएम मोदी खेल महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए असम आते हैं, तो उनका कड़ा विरोध होगा। गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच मैच रद्द होने के दौरान असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राज्य के वित्त मंत्री हिमंता विश्वा शर्मा के खिलाफ भी नारेबाजी की थी। असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीेएए) के खिलाफ प्रदर्शन के कारण 16 दिसंबर से होने वाला भारत-जापान शिखर को सम्मेलन भी रद्द करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button