ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

‘केंद्र की सत्ता में आने पर पूरे देश में लागू करेंगे स्वास्थ्य बीमा योजना’, वायनाड में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू किए गए स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम की तारीफ करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आई तो पूरे देश में ऐसी योजना लागू की जाएगी। गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के सुल्तान बथेरी में स्थित एक निजी अस्पताल के नये खंड के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के पुन: मूल्यांकन की जरूरत रेखांकित की।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को, गरीबों को बुनियादी गारंटी के तौर पर किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं देने को प्राथमिकता देनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के बारे में सोचने के अपने तरीके पर राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्विचार करना होगा और मेरा मानना है कि देश की सरकार को जिस एक गारंटी के बारे में सोचना चाहिए, वह वास्तव में कम मूल्य पर, विशेष रूप से गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बारे में हो।” कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीफ करते हुए इसे पूरे देश के लिए ‘मॉडल’ बताया है।पार्टी का कहना है कि इसके तहत मेडिकल कवरेज 50 लाख रुपये तक बढ़ाने से गरीबों और मध्यम वर्ग दोनों को लाभ मिलेगा।

चिकित्सा त्रासदियों के सबसे बड़े शिकार गरीब लोग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “चिकित्सा त्रासदियों के सबसे बड़े शिकार गरीब लोग हैं। क्योंकि अगर आपके पास पैसा है, तो आप हमेशा एक अच्छे अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।” यदि आप गरीब हैं और आपको कोई बीमारी हो जाती है… तो आपका जीवन समाप्त हो जाता है। इसलिए मुझे यह देखकर खुशी हुई कि यह अस्पताल दान के आधार पर गरीब लोगों का इलाज करता है। बहुत सारे स्पताल पूरी तरह से कॉर्पोरेट मशीनों की तरह चलाए जाते हैं।

पूरे देश में लागू करने का प्रयास करेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि, ”मुझे लगता है कि यह हमारे देश में एक अच्छी प्रवृत्ति नहीं है… राष्ट्रीय स्तर पर, हमें स्वास्थ्य देखभाल पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। और मुझे लगता है कि एक गारंटी जो राष्ट्रीय सरकार को अपने लोगों को देने के बारे में सोचना चाहिए वह कम लागत पर स्वास्थ्य देखभाल है, विशेष रूप से गरीब लोगों के लिए। हमने राजस्थान में इस पर कुछ काम किया है। अगर हम 2024 में सत्ता में आते हैं, तो हम इस प्रकार के विचारों को पूरे देश में लागू करने का प्रयास करेंगे।”

Related Articles

Back to top button