ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
धार्मिक

जब प्रसन्न हों भगवान हनुमान, तो देते हैं ये संकेत, खत्म हो जाते हैं जीवन के सारे दुख

इंदौर। हनुमान जी हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। हनुमान जी को भगवान राम के महान भक्त के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है, उसे जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में जब हनुमान जी आप पर प्रसन्न होते हैं, तो आपको कुछ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं।

सपने में हो दर्शन

अगर किसी व्यक्ति को सपने में हनुमान जी या राम जी दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके और आपके परिवार पर बजरंगबली की कृपा बरसेगी और आपको जीवन की सभी समस्याओं से जल्द ही राहत मिलेगी।

शनि की कोई बाधा न होना

अगर आपके ऊपर शनि की कोई बाधा नहीं है यानी आप पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या नहीं चल रही है, तो यह भी हनुमान जी की कृपा का संकेत है। इसके अलावा निर्भय व्यक्ति पर भी संकटमोचन का आशीर्वाद माना जाता है।

हाथों में मंगल रेखा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल रेखा मौजूद है, तो इसका मतलब है कि बजरंगबली आपसे बेहद प्रसन्न हैं। जिससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हनुमान जी की कृपा से परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहता है।

इस योग का बनना

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल, मेष, वृश्चिक या मकर राशि में होता है, तो सूर्य और बुध भी उसी स्थान पर होते हैं। तब मंगल में नेका नामक योग बनता है, जो हनुमान जी की कृपा का संकेत देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button