ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
मध्यप्रदेश

घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या का प्रयास, गर्दन पर किया वार

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बक्खारी गांव में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या के प्रयास की घटना सामने आई है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल जगदीश महार उम्र 32 वर्ष बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब पौने बारह बजे दो बाइक से तीन अज्ञात लोग पहुंचे और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

शोर मचाने पर जागे स्‍वजन

जगदीश के शोर मचाने पर परिवार को लोग जाग गए। जिसके चलते आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है, लेकिन अब तक हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। घायल जगदीश के पिता श्रीराम महार की शिकायत पर अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

निर्माणाधीन भवन से गिर कर मजदूर की मौत

शाहपुर थाना क्षेत्र के रायगांव में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन भवन से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास सलीम कालोनी बुरहानपुर निवासी रविंद्र मोरे उम्र 45 वर्ष भवन निर्माण संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने पर साथी मजदूर उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे। जहां डा. नबील अहमद खान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। मजदूर की मौत में भवन स्वामी की लापरवाही थी अथवा नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button