ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
मध्यप्रदेश

पार्टी के लिए जगह नहीं तो विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का एयर कानकोर है ना!

भोपाल। सर्दी का मौसम आते ही लोग शहर की वादियों के बीच रहना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रानी कमलापति स्टेशन पर अपनी शाम को यादगार बना रहे हैं। रानी कमलापति स्टेशन में बना एयर कानकोर युवाओं के लिए बर्थडे पार्टी और मनोरंजन का की जगह बन गया है। यहां शाम होते ही यात्रियों के साथ-साथ शहर के युवाओं का जमघट लग जाता है। इस कानकोर में युवा ही नहीं, बुजुर्ग और बच्चे भी मनोरंजन करते नजर आते हैं। साथ ही कई परिवार वाले भी यहां आकर बच्चों का जन्मदिन भी मना रहे हैं। साथ ही अन्य सेलिब्रेशन भी किया जा रहा है। यानी यहां उपलब्ध सुविधाओं का लोग जबरदस्त फायदा उठा रहे हैं।

एक स्टाल के संचालक रोहित सिंह ने बताया कि कानकोर में दिन के समय बहुत शांति रहती है लेकिन शाम सात बजे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग जाती है। इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा होती है। उनके लिए यहां वेज बिरयानी, पिज्जा, गेम, केक भी आसानी से मिल जाते हैं इसलिए वो यहां आकर्षक लाइटों के बीच दोस्तों का बर्थडे बनाने पहुंच रहे हैं।

स्टालों में उपयोग की सभी चीजें मौजूद

यहां करीब लगे दस स्टालों में युवाओं को अपने-अपने पंसद के अनुसार खाने की चीजें उपलब्ध हैं। किसी भी ओकेशन के लिए यह लोगों की पहली पंसद बना है। एक नंबर स्टेशन के बाहर बनी होटलों में लोग अपने परिवार के साथ खाना-खाने पहुंच रहे है, जिसमें कोई जन्म दिवस बनता है तो कोई अपने दोस्तों के साथ छुट्टी को एंजाय करता है। वहीं महिलाओं के लिए भी यहां बहुत कुछ है।

गेम्स के साथ सब-वे, फूड कोर्ट और एसी लाउंज

बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को जर्मनी के हिडनबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया गया है। वर्ष 1955 में बने जर्मनी के इस स्टेशन पर रोज करीब 42,000 यात्री आते हैं और कोई भीड़ नहीं होती। बैठने के पर्याप्त इंतजाम के साथ माडर्न टायलेट, क्वालिटी फूड जोन, म्यूजियम और गेमिंग जोन बनाया गया है। गेमिंग जोन पर 20 गेम की सुविधाएं हैं। वहीं बच्चों के लिए टाय ट्रेन की सुविधा है। गेम जोन नान टिकटिंग एरिया में है, जहां पर प्लेटफार्म टिकट लेना जरूरी नहीं होता और ये 365 दिन और 24 घंटे खुला रहता है। किसी भी तरह की कोई भी फीस नहीं है। यहां पर ती से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग आ सकते हैं। जोन में कई तरह की किडस् राइड, ट्रेन राइड, बास्केट बाल, कार रेस, बाइक रेस, वीआर गेम, मेगा वायर एयर हाकी, 9डी सिनेमा, हारर हाउस और मिरर मेज है।

स्टेशन पर फूड रेस्टोरेंट, एसी वेटिंग रूम

ट्रेनों से आने वाले करीब 1500 यात्री एक साथ स्टेशन के अंडरग्राउंड सब-वे से गुजरते हैं। स्टेशन में ऐसे दो सब-वे बने हैं। स्टेशन पर फूड रेस्टोरेंट, एसी वेटिंग रूम से लेकर रिटायरिंग रूम और डारमेट्री समेत वीआईपी लाउंज भी है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर लगभग 160 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जो स्टेशन के अंदर और बाहर 24 घंटे नजर रखते हैं।

Related Articles

Back to top button