ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

CAA-NRC के विरोध में विपक्ष की शांति यात्रा, यशवंत सिन्हा का BJP पर कटाक्ष

नई दिल्लीः मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी और एनपीआर के विरोध में विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए “गांधी शांति” यात्रा की शुरुआत की है। मुंबई से शुरू हुआ यह गांधी मार्च 21 दिन बाद दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगा। यात्रा में मुख्य तौर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और नवाब मलिक भी हिस्सा ले रहे हैं।

दरअसल, सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ और दिल्ली के जेएनयू हमले जैसे मुद्दों की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर यशवंत सिन्हा मुंबई से शुरू हो रही बहुराज्यीय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले यशवंत सिन्हा ने कहा कि हम लोगों के बीच जाएंगे और उनसे CAA और NRC को लेकर अपनी बात कहेंगे। लोगों को बताएंगे कि CAA और NRC से उनका क्या नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि हम अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा करेंगे और गांधी जी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे।

इस यात्रा की शुरुआत एनसीपी नेता शरद पवार ने हरी झंडी दिखाकर कीं। यात्रा में एनसीपी कार्यकर्ता और नेता भी हिस्सा ले रहें हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन की सरकार फिलहाल सत्ता में है। यह “गांधी शांति” यात्रा महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया से चलकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर समाप्त होगी। इस दौरान करीब तीन हजार किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। बता दें कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button