ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
मध्यप्रदेश

जहां गोली मारना बताई, वहां थे ही नहीं आरोपित, पुलिस करेगी जांच

ग्वालियर। पनिहार की मऊछ घाटी पर हुए गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। इस संबंध में आरोपितों के स्वजन ने दावा किया है कि फरियादी ने जहां खुद को गोली मारना बताई है, वहां आरोपित थे ही नहीं। दो आरोपित सीसीटीवी कैमरे में अलग-अलग जगह नजर आ रहे हैं। वहीं एक आरोपित महिला बाल विकास अधिकारी की गाड़ी चला रहा था और एक घटनास्थल से दूर शादी समारोह में था। अब इसे लेकर गोलीकांड संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी भी इस दिशा में जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है- इस मामले में दूसरे पक्ष को भी सुना जाएगा और उनके तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

दो दिन पहले लगी थी गोली

ग्वालियर के सिरोल इलाके में रहने वाले इंद्रजीत उर्फ भोला गुर्जर को मऊछ घाटी पर दो दिन पहले गोली लगी थी। उसने लाखन गुर्जर उर्फ लख्खा, सुरेश गुर्जर, विनोद गुर्जर और केशव गुर्जर पर गोली मारने का आरोप लगाया। इस मामले में पनिहार पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। चारों भाइयों पर पुलिस ने एफआइआर तो दर्ज कर ली, लेकिन इनके स्वजन का कहना है- यह लोग उस समय अलग-अलग जगह थे। यह मामला झूठा है। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व अन्य सबूत होने का दावा भी कर रहे हैं। फरियादी पर दर्ज है हत्या का केस, पहले भी झूठी रिपोर्ट कराई थी इसमें एक और तथ्य सामने आया है कि फरियादी इंद्रवीर गुर्जर पर पहले से हत्या की एफआइआर दर्ज है। उसने पूर्व में भी झूठी एफआइआर करवाई थी, इस संबंध में पुलिस ने उस मामले में खात्मा रिपोर्ट लगाई थी।

उस समय उसे गोली लगी थी, उसने जिन पर आरोप लगाया- एफआइआर में लिखा गया है। दूसरा पक्ष अगर इस घटना में शामिल नहीं था तो इस संबंध में सबूत पेश करें, दूसरे पक्ष को भी सुना जाएगा। इसी आधार पर जांच की जाएगी। यह भी संज्ञान में आया है कि पहले भी फरियादी ने इस तरह की एफआइआर दर्ज कराई थी। सभी तथ्यों पर विस्तृत जांच कराई जाएगी।

-राजेश सिंह चंदेल, एसएसपी।

Related Articles

Back to top button