ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

CAA के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेंगे ममता-ओवैसी, मुस्लिम संगठन रखेगा एक दिन का रोज़ा

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी CAA के खिलाफ धरना देगी तो वहीं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बड़ा मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा कुछ मुस्लिम संगठनों ने भी आज CAA के खिलाफ रोजा रखने का ऐलान किया है

ममता का हल्ला बोल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ऐलान किया था कि शुक्रवार को CAA के खिलाफ नॉन स्टॉप धरना होगा और टीएमसी की ओर से कोलकाता में नेता इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

AIMIM का प्रदर्शन
असदुद्दीन ओवैसी आज हैदराबाद में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ एक बड़ी जनसभा करेंगे। इससे पहले AIMIM प्रमुख एक मार्च निकालेंगे। इन प्रदर्शनों के अलावा देश के कई हिस्सों में CAA और NRC के विरोध, समर्थन में प्रदर्शन जारी रहेगा।

एक दिन का रोज़ा रखेंगे मुस्लिम
आज जुमे की नमाज़ का दिन है। ऐसे में मुस्लिम संगठनों ने ऐलान किया गया है कि वह आज एक दिन का रोज़ा रखेंगे। रोजा सांकेतिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में होगा। आज एक बार फिर मुस्लिम प्रदर्शनकारी CAA के खिलाफ पुरानी दिल्ली, जामा मस्जिद के बाहर इकट्ठे होंगे। इसके बाद शाम को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ ही रोज़ा तोड़ा जाएगा और प्रदर्शन खत्म होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button