ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

Indore Election Results 2023: इंदौर में पहले दौर के बाद भाजपा सात सीटों पर आगे, जीतू पटवारी पीछे, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट आगे

इंदौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के पहले राउंड के बाद इंदौर की कुल नौ सीटों में से भाजपा ने सात जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा इंदौर एक, दो, चार, पांच, राऊ, महू में आगे हैं। इंदौर दो से रमेश मेंदोला पहले दौर के बाद 7203 आगे है। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 5243 से आगे हैं। इंदौर 3 से पिंटू जोशी 2 हजार मतों से आगे हैं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी को 5093 और भाजपा के गोलू शुक्ला को 3761 वोट मिले। पहले दौर में इंदौर विधानसभा सावेर में भाजपा के तुलसी सिलावट को 6796 जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 3730 मत मिले।

देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को पहले राउंड में 4518 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 3708 मत और निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 2587 मत मिले।

इंदौर 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 8329 मत, वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 2579 मत मिले हैं। भाजपा को बढ़त।

एक नंबर विधानसभा में भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस के संजय शुक्ला से डाक मतपत्रों में 4262 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राऊ विधानसभा सीट में भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 5301 मतों से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड में राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी 3700 मत मिले। भाजपा के मधु वर्मा को 9005 मत मिले। मधु वर्मा को 5300 की बढ़त। इंदौर 3 कांग्रेस के पिंटू जोशी 1150 मतों से आगे हैं। इंदौर 4 भाजपा के 5750 से आगे।

इंदौर विधानसभा चार के कक्ष क्रमांक 207 में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।

महू से भाजपा की उषा ठाकुर डाक मतपत्रों में 1129 मतों से आगे हैं। वहीं इंदौर की विधानसभा क्रमांक पांच से भाजपा के महेंद्र हार्डिया 4000 वोटों से आगे हैं।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कही। उनका सामना यहां भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय से है।

कैलाश विजयवर्गीय को बढ़त

मतगणना के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, पिंटू जोशी खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहीं डाक मतपत्रों में शुरुआती रूझानों में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर बढ़त बना ली है।

इंदौर की सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट कांग्रेस की रीना बौरासी से शुरुआती रूझान में आगे चल रहे हैं।

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से शुरुआती रूझान में डाक मतपत्रों में मधु वर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में प्रवेश को लेकर कुछ लोगों का पुलिस से विवाद किया। पुलिस ने सख्त जांच के दौरान दो फर्जी मीडियाकर्मियों को भी पकड़ा, जो स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी स्टेडियम पहुंचे।

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे नेहरू स्टेडियम। मतगणना कक्ष देखने के बाद रवाना। अभी बड़े नेताओं में अकेला नाम। 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती से शुरू होगा मतगणना का काम। प्रशासन का दावा आधे घंटे में डाक मत पत्रों की गिनती हो जाएगी पूरी। इसके बाद ईवीएम का नंबर आएगा।

Related Articles

Back to top button