ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
देश

राजस्थान में कौन होगा मुख्यमंत्री ? चर्चा में आए ये बड़े नाम, एक को माना जा रहा ‘राजस्‍थान का योगी’

 राजस्थान में अशोक गहलोत को बड़ा झटका मिलता दिख रहा है। विधानसभा चुनावों के नतीजों में फिलहाल बीजेपी बंपर सीटों के साथ यहां पर सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि, उम्मीद थी कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस फिर से सत्ता हासिल कर पाएगी, लेकिन रिवाज जारी रहा। बीजेपी यहां पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार है। इसी के साथ अब ये सवाल उठना शुरू हो गया है कि आखिर मुख्यमंत्री पद के लिए कौन सा चेहरा होगा। अगर बात करें चेहरों की तो इसके लिए कई नाम दावेदारी रख रहे हैं।
199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 53 पर कब्जा करती दिख रही है। साफ है कि वो बहुमत हासिल भी कर लेगी। अब बारी मुख्यमंत्री चुनने को है, जिसके लए रेस में वसुंधरा राजे भी शामिल हैं। रेस में पहला नाम उनका है क्योंकि उनके पास 2 बार बतौर मुख्यमंत्री जिम्मेदारी निभाने का अनुभव है। लिस्ट में दीया कुमारी भी हैं।

महंत बालकनाथ को माना जा रहा ‘राजस्‍थान का योगी’

इसके अलावा महंत बाबा बालकनाथ का नाम भी चर्चा में है, जिनकी तुलना उत्‍तर प्रदेश के योगी आदित्‍यनाथ से की जा रही है और उन्‍हें ‘राजस्‍थान का योगी’ कहा जा रहा है। बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ मस्तनाथ मठ के आठवें महंत हैं। बालकनाथ ओबीसी वर्ग से आते हैं। चर्चा है कि इस बार यूपी की तरह ही बीजेपी राजस्थान के इस योगी को भी मुख्यमंत्री की कमान सौंप सकती है।

रेस में इनके भी नाम

इन तीनों नेताओं के अलावा भी कई ऐसे नाम हैं, जो चर्चा में हैं। इसमें केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम भी शामिल है। वो जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद है। उनकी राजस्थान में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके अलावा राजस्‍थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सांसद राज्यवर्धन राठौड़ जैसे बड़े नेता के नामों पर भी चर्चा की जा रही है।

वसुंधरा का नाम सबसे मजबूत

बता दें कि वसुंधरा राजे का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। वसुंधरा राजे पार्टी की राज्य में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। चुनाव से पहले हुए कई सर्वे में प्रदेश की 27 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम फेस के लिए अपनी पसंद माना। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवबंर को मतदान संपन्न हुआ था। इस बार राज्य में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। बंपर मतदान को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस को सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद है। कांग्रेस मान रही है कि गहलोत की ‘सात गारंटी’ पर जनता ने उन्हें ‘छप्पर फाड़’ के वोट दिए हैं। वहीं बंपर वोटिंग को बीजेपी अपने पक्ष में मान रही है।

Related Articles

Back to top button