ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
मनोरंजन

Animal Day 3: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की दहाड़, फिल्म की सक्सेस देख रो पड़े बॉबी देओल

मुंबई:  रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 356 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माता ने सोमवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सप्ताहांत की कमाई से जुड़े आंकड़ें साझा किए।

कंपनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बॉक्स ऑफिस सुनामी! फिल्म एनिमल ने सप्ताहांत में दुनियाभर में 356 करोड़ रुपये की कमाई की।” फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वंगा की भद्रकाली पिक्चर्स ‘एनिमल’ के निर्माता हैं।

वहीं, हाल ही में बॉबी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चल रहा है. यहां वो ‘एनिमल’ को मिले रिस्पॉन्स को देखकर इमोशनल हो गए। दरअसल, बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म थिएटर में फर्श पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दर्शक पूरे ध्यान से फिल्म देख रहे थे। एक अन्य फोटो में अभिनेता मीडिया कर्मियों के साथ पोज देते नजर आए थे। बॉबी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘मुझे मिलने वाले सभी प्यार और सराहना के लिए आभारी हूं। एनिमल, आज ही फिल्म देखने जाओ।’

Related Articles

Back to top button