ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा
मध्यप्रदेशलाइफ स्टाइल

मुंह में जलन हो, कम खुल रहा हो तो डाक्टर से मिलें

जबलपुर। मुंह में जलन अथवा मुंह के कम खुलने की समस्या हो तो बिना देर किए चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। यह मुंह कैंसर का लक्षण हो सकता है। मुख कैंसर के गंभीर परिणाम सामने आते हैं। आपरेशन द्वारा मुंह और चेहरे के कुछ हिस्से काटकर हटा दिए जाते हैं। जिससे खानपान, बोलने, सांस लेने की तकलीफ बढ़ जाती है।

चेहरे का आकार भी बिगड़ जाता है

मुंह के कैंसर की सबसे बड़ी वजह तंबाकू, गुटका का सेवन करना है। चेहरे का आकार भी बिगड़ जाता है। महिलाएं भी तंबाकू व गुटका का सेवन करने लगी हैं। हालांकि पुरुषाें की तुलना में कैंसरग्रस्त महिलाओं की संख्या कम है। तंबाकू, धूम्रपान के साथ शराब का सेवन करने पर कैंसर का खतरा और बढ़ जाता है। लिहाजा किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।

कैंसर का खतरा मंडराता रहता है

कैंसर का खतरा मंडराता रहता है। तंबाकू के सेवन से सिर्फ कैंसर का ही खतरा नहीं रहता। यह अन्य कई बीामरियों को जन्म देता है। यह शरीर का रक्तचाप बढ़ाता है। श्वसन तंत्र, आंख, कान, फेफड़े पर विपरीत असर डालता है।

दंत व मुख रोगों को खतरा रहता है

तंबाकू के सेवन से तरह तरह के दंत व मुख रोगों को खतरा रहता है। इसलिए तंबाकू छोड़ना फायदेमंद रहता है। इसे छोड़ने से ह्दय की धड़कन व रक्तचाप सामान्य होता है। दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम होता है।

Related Articles

Back to top button