ब्रेकिंग
Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ... Noida Crime News: नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियो... Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ... Durg Family Suicide: दुर्ग के आर्य नगर में 4 मौतों का खुला राज; मौके से मिले 2 सुसाइड नोट, एक्स्ट्रा... BJP Mission 2028: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया 'मिशन 2028' का आगाज; युवा, नारी और बस्तर विकास पर... Raipur Weather Update: रायपुर में पारा 45 डिग्री पार, मेकाहारा अस्पताल पहुंचे सनबर्न के रिकॉर्ड मरीज...
मध्यप्रदेश

भेड़ाघाट चौराहे में बोलेरो -भारी वाहन में टक्‍कर, बाइक सवारों की मौत

जबलपुर। तेज रफ्तार बोलेरो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरों सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बोलेरो सवार सभी भेड़ाघाट नर्मदा दर्शन के लिए गए थे। यहां से वापस लौटते वक्त भेड़ाघाट चौराहे पर यह घटना हुई।

अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है

जानकारी के अनुसार टक्कर में बोलेरों में सवार नंदन पटेल और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को चोट आई है जिनका इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

नर्मदा दर्शन करने गए थे भेड़ाघाट

पुलिस ने बताया कि भेड़ाघाट चौराहा निवासी नंदन पटेल अपने साथी शैलेंद्र पटेल, टिल प्रजापति (40) निवासी रतन नगर, चुन्नू पटेल(35) निवासी भेड़ाघाट, आशीष यादव (36) निवासी शिल्पी नगर और लव कुश साहू (20) निवासी भेड़ाघाट गए थे। बुलेरो को नंदन पटेल चला रहा था। भेड़ाघाट से लौटते वक्त जैसे ही गाड़ी भेड़ाघाट चौराहे बाईपास के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में टक्कर लगते ही बोलेरो सवार बदहवास हो गए। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक का टक्कर मार कर वाहन मौके से फरार हो चुका था। स्थानी लोगों की मदद से भेड़ाघाट थाना पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले गए। वहीं बुलेरो में फंसे नंदन पटेल और शैलेंद्र पटेल के शव को बाहर निकाला।

लगा जाम

घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों थम गए और घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस ने बाद में वाहनों की आवाजाही चालू करवाई।

Related Articles

Back to top button