ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के व्यापारियों से ढाई करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला सरगना गिरफ्तार

इंदौर। सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

दरअसल, अपराध शाखा में सूरत के कपड़ा व्यापारी सुमीर किनरा एवं अन्य ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि फर्म डीके ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराइटर दिवाकर मिश्रा, बालाजी इंटरप्राइजेस प्रोपराइटर व उनके साथियों ने सिमु इंपेक्स व सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के कई व्यापारियों से करीब ढ़ाई करोड़ रुपये की कपड़ा गठान ली थी। इसके बाद भुगतान किए बिना ही दुकान खाली करके चले गए।

इंदौर में किराए पर ली थी दुकान

मामले की जांच को दौरान फर्म डीके ट्रेडिंग कंपनी व बालाजी इंटरप्राइजेस के जीएसटी नंबर एवं लिंक खातों की जानकारी निकाली। दोनों फर्मों के प्रोपराइटरों ने इंदौर शहर में किराए से ली गई दुकानों के पते पर ही अपने आधार कार्ड के पते अपडेट करवाए थे। उक्त आधार कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खोले गए खातों में लेनदेन किया था।

चार आरोपितों को पहले कर चुके गिरफ्तार

इसके बाद टीम ने पूर्व में चार आरोपित अरविंद पांडे, लक्ष्मीकांत शुक्ला, देवीप्रसाद उपाध्याय और चेतन जैन को गिरफ्तार किया था। वहीं कंपनी का प्रोपराइटर दिवाकर मिश्रा फरार था। क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुए आरोपित दिवाकर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर अयोध्या भेजी। टीम सस्ते सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी बनकर आरोपित के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर आकर खोली फर्में

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपित देवीप्रसाद करीब 20-25 वर्षों से सूरत शहर में रहता है, जिसे कपड़े की अच्छी जानकारी है। वहीं कपड़ा व्यवसाय के दौरान सभी आरोपितों की सूरत में रहते हुए दोस्ती हुई थी। तब सभी ने मिलकर इंदौर में जीएसटी नंबर लेकर दो दुकान खोलकर कपड़ा कारोबार की योजना बनाई थी। इसके बाद इंदौर आकर तिलकपथ मेनरोड पर मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेस तथा इमली बाजार में डीके ट्रेडिंग कंपनी खोली।

दुकान के पते पर बैंक खाते खुलवाए

आरोपितों ने दोनों जगह किराए की दुकान ली। दुकान के पते पर जीएसटी नंबर लेकर बैंक खाते खुलवाए। शुरू में व्यापारियों का भरोसा जीतने के लिए समय पर भुगतान किया। जब व्यापारियों का भरोसा बढ़ गया तो ढाई करोड़ रुपये की कपड़ा गठान बुलवाई। इसके बाद दुकान बंद कर फरार हो गआ। पुलिस मामले में आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button