ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

छग सराफा एसोसिएशन ने की एसपी प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात

रायपुर। गुरुवार नौ सितंबर को रायपुर के नवनियुक्त नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत अग्रवाल से छग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजधानी रायपुर के नव प्रभार हेतु बधाई के साथ साथ कार्य में सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं गई।

प्रसन्न मन से एसपी महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को स्वागत किया और धन्यवाद दिया। छ ग सराफा एसोसिएशन की ओर से त्योहारों के मौसम में सराफा बाजार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए निवेदन किया। नगीना जेम्स, नाहटा मार्केट में हुई चोरी के मामले में मुख्य दोनों आरोपी प्रकाश एवं भंवरलाल अभी तक फरार हैं, इस पर चिंता जताई।

प्रतिनिधि मंडल ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के लिए निवेदन किया। एसपी महोदय ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुजरिमों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुलाकात सौहार्द पूर्ण माहौल में बहुत ही सुन्दर ढंग से हुई। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनिल बरडिया, महामंत्री नरेंद्र दूगड़, कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, मंत्री दीपचंद कोटड़िया, सह मंत्री जितेंद्र गोलछा, संतोष सोनी एवं विधि समिति के प्रकाश झाबक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button