ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

अहमदाबाद एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (02833) से एक यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपित को आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जीआरपी ने अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह निवासी भुवनेश्वर रवि दास पांच सितंबर को सूरत से हावड़ा के लिए इस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। उनका रिजर्वेशन एस-09 कोच की सीट नंबर 24 व 25 में था। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर कर सो गए।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया। प्रार्थी यात्री ने जीआरपी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई। इधर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला ने भी पतासाजी के लिए निर्देश दिए। इस पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से जांच करने लगी। आरपीएफ टास्क टीम एक के उप निरीक्षक आरएस मिश्रा आरक्षक सत्यम सरकार व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर हावड़ा छोर में एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक तुलास्वानी (32) निवासी चकरभाठा बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से यात्री का चोरी गया मोबाइल बरामद भी हो गया। उसने अहमदाबाद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से चोरी करने की जानकारी दी। मोबाइल समेत आरोपित को जीआरपी थाने लाया गया। यहां उसके खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button