ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

बोरवेल ने ली एक और मासूम की जान, 5 साल की बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची को 8 घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात को बाहर निकाला गया। बच्ची बेहोश मिली थी। उसके बाद उसे सीधे अस्पताल ले जाया गया यहां से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया हमीदिया अस्पताल में बुधवार की सुबह माही ने दम तोड़ दिया है।

150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी थी मासूम।

बता दें कि 5 साल की बच्ची 150 फीट गहरे बोरवेल में 17 फीट की गहराई पर फंसी थी। यह पूरा मामला पिपलिया रसोड़ा गांव का है। भोपाल से SDERF और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी और रेस्क्यू चलाया गया। इसी के साथ बच्ची के हर मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही थी कैमरा से बच्ची का हर मूवमेंट देखा जा रहा था और ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी।

खेलते – खेलते बोरवेल में गिर गई थी माही

बच्ची के गिरने की जानकारी नानी – नाना ने गांव के लोगों को दी थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। बच्ची पिता रवि के साथ मामा  के घर आई थी। यहां खेत में खेलते – खेलते बह बोरवेल में गिर गई सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने भी प्रशासन से पूरी घटना को लेकर बात की थी।

Related Articles

Back to top button