ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी, दानिश अली पर लोकसभा में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को लोकसभा विशेषाधिकार समिति की बैठक में खेद व्यक्त किया। समिति की इस बैठक में दोनों नेताओं ने अपनी बात अलग-अलग रखी। सूत्रों ने कहा कि बिधूड़ी ने समिति के समक्ष अपने बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 सितंबर को सदन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में उनकी (बिधूड़़ी) टिप्पणी को लेकर खेद जताया था।

बिधूड़ी ने लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जिस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया था। भाजपा के कई नेताओं ने अली पर दक्षिण दिल्ली के सांसद बिधूड़ी को उकसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा था कि उन्होंने विवादित टिप्पणी सुनी नहीं है, लेकिन बिधूड़ी ने यदि कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है तो इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।”

सूत्रों ने कहा कि बिधूड़ी के खेद जताने के साथ ही समिति इस मामले को समाप्त कर अपनी रिपोर्ट लोकसभाध्यक्ष को भेज सकती है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। बिधूड़ी अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं जिसे लेकर कई बार विवाद उत्पन्न हो चुका है।

अली और कई अन्य विपक्षी सदस्यों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था, जबकि भाजपा के कई सदस्यों ने बसपा सांसद पर भाषण के दौरान टीका टिप्पणी करने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेज दी थीं। सूत्रों ने बताया कि अली भी समिति के सामने पेश हुए और घटना के बारे में विस्तार से बात की। अली ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्होंने मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Related Articles

Back to top button