ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
खेल

Ind vs SL: निर्णायक टी20 में आज शाम उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय टीम आज शाम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी। इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हुई अब पुणे में भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से वह रद हो गया था। इंदौर टी20 में भारत ने श्रीलंका द्वारा दिए गए 142 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की थी। तीसरा मैच आज शाम पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे से शुरू होगा तीसरा टी20 मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे किया जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें ?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button