ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
मध्यप्रदेश

डीएवीवी इंदौर के सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने से रोका

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में बने सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने से रोक दिया है। गुरुवार से जिम्मेदारों ने ट्रैक को बंद कर दिया है। परेशान खिलाड़ी इसकी शिकायत लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।

खिलाड़ियों के अनुसार, भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ट्रैक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगले महीने अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालयों के मैदान में होगी। उधर जिम्मेदारों की मानें तो ट्रैक पर बाहरी लोग आने लगे हैं। उन्हें रोकने के लिए ट्रैक का उपयोग बंद किया गया है।

16 दिसंबर से है एथेलेटिक्स प्रतियोगिता

दरअसल, 16 दिसंबर से तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता होनी है, जो विश्वविद्यालय में रखी गई है। इसके लिए खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक पर बीते कुछ दिनों से अभ्यास करने में लगे हैं, मगर गुरुवार को इन्हें मैदान में प्रवेश करने से रोक दिया। पूछने पर कुछ दिन बाद मैदान में जाने की अनुमति देने की बात कही।

बाहरी व्यक्ति नहीं करते सकते ट्रैक का इस्तेमाल

वैसे नियमानुसार सिंथेटिक ट्रैक के लिए जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए कार्ड जारी होते हैं। फिजिकल एजुकेशन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ट्रैक पर जाने की इजाजत है। बाहरी कोई भी व्यक्ति ट्रैक का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, लेकिन कुछ दिनों से विभिन्न भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अभ्यास करने में लगे हैं।

प्रशासन करेगा अधिग्रहण

जनवरी के पहले सप्ताह में अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया होगी। इसके लिए प्रशासन एक जनवरी से विश्वविद्यालय के सारे मैदानों का अधिग्रहण करेगा। इनमें फुटबाल, क्रिकेट और हाकी और सिंथेटिक ट्रैक शामिल हैं। कुलपति डा. रेणु जैन ने इसकी अनुमति दे दी है।

जिम्मेदारों ने अनुमति दी

खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के कुछ जिम्मेदारों ने अनुमति दी है। ये सारे अभ्यर्थी विभिन्न कोचिंग क्लास में पढ़ते हैं। इन्हें कोचिंग इंस्टीट्यूट ने ट्रैक का इस्तेमाल करने की अनुमति दिलवाई है। ट्रैक पर दौड़ने के लिए विशेष जूते पहनने पड़ते हैं। वैसे इन अभ्यर्थियों के अभ्यास करने से ट्रैक को नुकसान हो सकता है। डायरेक्टोरेट आफ फिजिकल एजुकेशन की प्रभारी डा. सुधीरा चंदेल का कहना है कि बिना अनुमति कई लोग ट्रैक पर आने लगे थे। उन्हें रोकने के लिए कुछ दिनों के लिए ट्रैक बंद किया है।

Related Articles

Back to top button