ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

इंदौर के शिप्रा में दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फटे, दुकान की छत ढही, दो घायल

इंदौर। शुक्रवार दोपहर इंदौर के शिप्रा में हादसा हो गया। यहां एक दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फट गए। इससे दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और छत भी ढह गई। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा और उनमें भी आग लग गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

बताया जाता है कि यहां एक दुकानदार गैस चूल्हे बेचता है। वह छोटे गैस सिलिंडर भी रखता है। हादसा रिफिलिंग के दौरान हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसडीएम का कहना है कि दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। वह रिफिलिंग का अवैध काम कर रहा था।

खजराना में भी फटा था गैस सिलिंडर

इंदौर में दो दिन पहले भी खजराना क्षेत्र में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया है। हादसा उस समय हुआ था जब युवती ने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया था। गैस सिलिंडर फटने के कारण मकान का सामान अस्त-व्यस्त हो गया तथा घर के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Related Articles

Back to top button