ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
विदेश

पति और दो बच्चों को भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू का आगे का क्या है प्लान…किया खुलासा

पाकिस्तान से 5 महीने बाद भारत लौटी अंजू आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नए-नए खुलासे कर रही है। अंजू ने अब हाल ही में बताया कि उसने अपने पहले पति अरविंद को क्यों छोड़ा।   उसका कहना है कि वह ईसाई धर्म को मानती है हिंदू रीति-रिवाजों में उसको ज्यादा जानकारी नहीं है. उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान गई थी और पति अरविंद से उसकी काफी लड़ाई होती थी इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वहीं,  अंजू के पति अरविंद ने भी उससे फोन पर बात की और फिर अंजू के खिलाफ दर्ज केस वापस ले लिए.

बता दें कि अंजू 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची थी और 29 नवंबर को वह भारत वापस आई। अरविंद ने अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी मामले में राजस्थान के भिवाड़ी से पुलिस हरियाणा के सोनीपत अंजू से पूछताछ करने पहुंची. पुलिस ने पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। भिवाड़ी के एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि अंजू का कहना है कि वो ईसाई धर्म को मानती है और हिंदू धर्म के नियमों के बारे में उसको जानकारी नहीं है. अंजू ने कहा कि उसकी बेटी उसको बेहतर समझती है. अंजू के बेटी भी उससे मिलने के लिए सोनीपत पहुंची थी। उधर, अरविंद ने अंजू से फोन पर काफी देर तक बात की और उसके खिलाफ दर्ज केस वापस ले लिया। अब अरविंद का कहना है कि बच्चे जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा।

  अपनी आगे की लाइफ को लेकर अंजू ने बताया कि वह भारत या पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई में रहना चाहती हैं अगर सबकुछ सही रहता है तो दुबई शिफ्ट हो जाएंगी और बच्चों को भी साथ ले जाएंगी।

Related Articles

Back to top button