ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
मध्यप्रदेश

महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा को मिली जान से मारने की धमकी, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस..

इंदौर। अखिल भारतीय संत समिति के सयुक्त महामंत्री और महामंडलेशवर राधे राधे बाबा को फ़ोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अनजान मोबाइल नंबर से बाबा को फ़ोन पर धमकी मिली है। जिस नंबर से बाबा को फ़ोन पर धमकी मिली है वह भी 13 नंबरो का है। जिससे की इसके बाहर के होने की सम्भावना भी है। पुरे मामले की इंदौर के छत्रीपुरा थाने पर शिकायत दर्ज करवाई गयी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंदौर में रहने वाले राधे राधे बाबा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा ने इंदौर के छत्रीपुरा थाने पर आवेदन देकर बताया की उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान व्यक्ति का फ़ोन आता है और उन्हें गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। राधे राधे बाबा ने कहा की सनातन के विरोधी लोगो के द्वारा उन्हें यह धमकी दी जा रही है।

बाबा ने कहा की मैंने भोजशाला मामले में कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया था इसलिए भी मुझे धमकी दी जा सकती है। बाबा ने कहा की इससे पहले भी हमारे आश्रम पर आपत्ति जनक नारे लगाये गए थे। वही राधे राधे बाबा से मिले आवेदन के बाद इंदौर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुर कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button