ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
मध्यप्रदेश

मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला

बालाघाट। वारासिवनी वनपरिक्षेत्र के ग्राम नैतरा में जंगल किनारे मवेशी चरा रहे एक युवक पर वन्यप्राणी बाघ द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। यहां घटना उस वक्त हुई जब 29 वर्षीय डुलेन्द्र पिता जयपाल बिसेन ग्राम नैतरा निवासी जंगल से लगे अपने खेत के किनारे मवेशी चरा रहा था। बाघ के हमले से घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां वन अमले की देखरेख में घायल का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

अचानक जंगल से आकर हमला कर किया घायल

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डूलेंद्र बिसेन अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता हैं। जिनका खेत जंगल से लगा हुआ है। दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने खेत भैंस चराने के लिए गया था। खेत से कुछ दूर जंगल किनारे जब वह अपनी भैंस चरा रहा था। तभी अचानक जंगल तरफ से एक बाघ निकल कर आया और उसने उसके उपर हमला कर गिरा दिया।

कुछ ही दूरी पर गांव के अन्य लोग भी अपने मवेशी चरा रहे थे

इस दौरान वहां कुछ ही दूरी पर गांव के अन्य लोग भी अपने मवेशी चरा रहे थे। जिन्होंने बाघ को दूसरी पर हमला करता देख व डुलेन्द्र के चिल्लाने पर उन लोगों ने भी दौड़कर चिल्लाया तो बाघ जंगल के तरफ भाग गया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि बाघ के हमले से उसके कान, हाथ व सीने में खरोच आई है। जिस पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और इसकी सूचना वन अमले को दी गई। मौके पर पहुंच वन अमला वन्यप्राणी बाघ के हमले से घायल हुए युवक का उपचार अपनी देखरेख में करा रहा है। वहीं मामले में प्रकरण तैयार कर जांच की जा रही है और जिस क्षेत्र में बाघ ने हमला किया है उस क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

मैं कृषि कार्य करता हूं अौर खेत से लगे जंगल किनारे अपने मवेशी चरा रहा था। तभी बाघ ने जंगल से निकलकर उस पर हमला कर दिया। दूसरी बार जब वह हमला कर रहा था तभी चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने भी चिल्लाया तो बाघ जंगल के अंदर चला गया और मुझे बचाया गया है।

– डुलेन्द्र बिसेन, घायल।

वारासिवनी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैतरा में जंगल किनारे एक युवक को बाघ द्वारा हमला कर घायल किए जाने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है नियमानुसार जो भी मुआवजा बनेगा उसको दिया जाएगा। बाघ द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि के लिए जांच भी की जा रही है। ग्राम नैतरा, कटंगझरी, रमरमा क्षेत्र बाघ का मूमेंट है और स्टाफ के द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।

छत्रपाल सिंह जादौन, वनपरिक्षेत्र क्षेत्र अधिकारी, रेंजर।

Related Articles

Back to top button