ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
धार्मिक

शुक्रवार को करें इन 5 चीजों का दान, इन उपायों से प्रसन्न होंगी देवी लक्ष्मी

इंदौर। सनातन धर्म में यह मान्यता है कि शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन यदि विधि-विधान के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो श्रद्धालुओं को जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। इसके अलावा कुछ धार्मिक उपायों को करने से जातक को सुख, संपदा और वैभव की प्राप्ति होती है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शुक्रवार को इन उपायों को आजमाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

शुक्रवार को पहले सफेद या गुलाबी वस्त्र

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर प्रणाम करना चाहिए और स्नान के बाद सफेद या गुलाबी कपड़े पहने। इसके अलावा श्री सूक्त का पाठ करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। सुबह ताजा कमल का फूल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

काली चींटियों को चीनी डालें

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए काली चींटियों को चीनी के दाने डालना चाहिए। वहीं घर से किसी भी काम के लिए निकलने से पहले मीठा खाकर निकलना चाहिए। वहीं शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

बेडरूम में लगाएं लव बर्ड्स की तस्वीर

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है तो शुक्रवार को बेडरूम में लव बर्ड्स की फोटो लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में शांति रहती है और सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यदि बार-बार धन की हानि हो रही है तो घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर उस पर शुद्ध घी का दो मुखी दीपक जलाना चाहिए। जब दीपक ठंडा हो जाए तो उसे बहते पानी में बहा देना चाहिए।

संतान सुख की प्राप्ति

यदि अगर आप संपत्ति सुख पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन गजलक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इसके अलावा हर शुक्रवार को “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्” मंत्र का 108 बार पाठ करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button