ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
विदेश

पाकिस्तान ने 104 हिंदुओं को क्यों जारी किया वीजा? जानें क्या है वजह

नई दिल्लीः पाकिस्तान उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को सिंध में शदानी दरबार की यात्रा करने के लिए 104 वीजा जारी किए। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत आते हैं।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 12-23 दिसंबर तक सिंध के शदानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शदाराम साहिब की 315वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 104 वीजा जारी किए हैं।”

शदानी दरबार असल में भगवान शिव के अवतारी माने जाने वाले सतगुरू संत शादाराम साहिब का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना 1786 में संत शादाराम साहिब ने की थी। जिन्हें भगवान राम के बेटे लव का वशंज माना जाता है। साथ ही हिंदू धर्म की पुरानी मान्यताओं के मुताबिक उन्हें भगवान शिव का अवतार भी कहा जाता है।संत शादाराम साहिब का जन्म 1708 में लाहौर में हुआ था।

Related Articles

Back to top button