ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

दीपिका के समर्थन में उतरे रजा मुराद कहा-JNU जाकर उसने कोई गुनाह नहीं किया

रामपुर: कई बॉलीवुड हस्तियों के बाद रजा मुराद ने भी दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों का मोरल बढ़ाना गुनाह है तो दीपिका सबसे बड़ी गुनहगार हैं। दीपिका वहां (जेएनयू) गईं और वहां कुछ देर रहने के बाद वापस आ गईं। मैं समझता हूं कि दीपिका ने वहां जाकर डेमोक्रेसी का कोई उल्लंघन नहीं किया है। वह अपने दिल से गई हैं, अपनी मर्जी की मालिक हैं। वह जहां चाहें कानून के फ्रेमवर्क में रहकर जा सकती हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद राम पुर दौरे पर हैं। वह इसी जिले के निवासी हैं। वे बीच-बीच में रामपुर आते रहते हैं। रामपुर के लोगों के बीच रहकर उनसे मुलाकात करते हैं उनकी खुशियों में भी शामिल होते हैं।

रजा मुराद ने आगे कहा कि इस डेमोक्रेटिक कंट्री की वह शहरी हैं। उनको कहीं भी जाने का हक है। वह जेएनयू में बच्चों से मिली हैं और उन्होंने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है और वहां से वापस आ गईं। जो लोग यह कयास लगा रहे हैं कि दीपिका अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए गई थीं तो इस पर रजा मुराद ने कहा कि कोई भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आग से नहीं खेलेगा। रजा मुराद ने कहा जिस बेदर्दी के साथ नकाबपोश लोगों ने उन बच्चों को पीटा है यह निंदनीय है। किसी भी प्रकार की हिंसा निंदनीय है और दंडनीय अपराध भी है। रज़ा मुराद ने कहा अगर आप हिंसा का समर्थन नहीं कर रहे हैं तो हर किसी को वहां जाने का अधिकार है इसके बाद रजा मुराद ने एक शेर पढ़ा-

‘हम हां भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।’

रजा मुराद ने कहा मेरे हिसाब से जो भी समझता है कि वहां जाकर बच्चों के जख्मों पर अगर मरहम रखा जाए उनकी दिलजोई की जाए तो यह अपने आपमें मैं समझता हूं कि पुण्य का काम है। मैं इसे बिल्कुल गलत नहीं मानता। अब देखिए जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें भी विरोध करने का हक है। दीपिका को वहां जाने का हक है आप उन्हें रोक नहीं सकते हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनको भी आप रोक नहीं सकते हैं उन्हें भी अपनी बात कहने का हक है। लेकिन उस विरोध में अगर कोई उग्र प्रदर्शन होता है, पोस्टर फाड़े जाते हैं, थिएटर के शीशे तोड़े जाते हैं, मारने की धमकी दी जाती है तो यह तो फिर डेमोक्रेसी नहीं है। मैं समझता हूं कि दीपिका ने वहां जाकर डेमोक्रेसी का कोई उल्लंघन नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button