ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
मध्यप्रदेश

इंदौर की उच्च शिक्षित 26 वर्षीय रानू चलेंगी वैराग्य के पथ पर, पांच दिनी भगवती दीक्षा महोत्सव 11 दिसंबर से

इंदौर। लोकनायक नगर में रहने वाली उच्च शिक्षित 26 वर्षीय रानू चांडलिया अब वैराग्य के पथ पर चलेंगी। उनका पांच दिनी भगवती दीक्षा महोत्सव 11 दिसंबर से शुरू होगा। पहले वे सीए बनाना चाहती थीं, लेकिन पांच साल पहले संतों के सान्निध्य में मन बदला और तप की ओर कदम बढ़ाए। दीक्षा लेने के बाद नया परिवेश और नया नाम मिलेगा।

मुमुक्षु रानू के पिता पारस और माता अंजू हैं। पिता किराना व्यवसायी हैं। पांच साल पहले मुंबई में दीक्षा समारोह में जाने का अवसर मिला। इसके बाद संसार की क्षणभंगुरता का ज्ञान हुआ और मन ही मन वैराग्य के पथ पर चलने की भावना प्रबल हुई। परिवार की आज्ञा मिलने में साढ़े तीन साल का समय लगा, लेकिन डेढ़ साल पहले माता-पिता और स्वजन की अनुमति और गुरु की आज्ञा मिलने के बाद दीक्षा के योग बने।

दो हजार किमी का कर चुकी हैं विहार

रानू संतों के सान्निध्य में दो हजार किलोमीटर विहार अब तक कर चुकी हैं। राजेंद्र जैन झामड़ ने बताया कि 11 दिसंबर को राजेंद्र ऋषभ फाउंडेशन के तत्वावधान में दोपहर 1.30 बजे लोकनायक नगर में ‘हल्दी के रंग, सजेंगे संयमी के संग’ कार्यक्रम होगा। 12 दिसंबर को मंगल प्रभातफेरी और नवकारसी का आयोजन रतनबाग जैन श्वेतांबर मंदिर में होगा।

वर्षीदान वरघोड़ा 13 दिसंबर को

13 दिसंबर को वर्षीदान वरघोड़ा सुबह नौ बजे महावीर स्वामी जिनालय कालानी नगर दलालबाग तक निकलेगा। 14 दिसंबर को दलालबाग परिसर में सुबह छह बजे से दीक्षा की विधि प्रारंभ होगी। 15 को नूतन साध्वी की भगवंत के पगलिये सुबह 6.30 बजे होगा।

Related Articles

Back to top button