ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
खेल

विराट का ‘जूनियर’ और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे से पहले विराट कोहली की एक बच्चे को ऑटोग्राफ देते हुए तस्वीर काफी वायरल हुई थी. वो तस्वीर चर्चा में इसलिए रही थी क्योंकि जिस बच्चे को कोहली ने ऑटोग्राफ दिया वो उनके बचपन का हमशक्ल था. मतलब, दिखने में बिल्कुल वैसा जैसा खुद विराट कोहली बचपन में थे. शायद इसीलिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने अब अपने उस हमशक्ल का ना सिर्फ नामकरण कर दिया है बल्कि उसके साथ दोस्ती भी कर ली है.

छोटा चीकू दिया नाम, रोहित शर्मा से विराट ने कही ये बात

गर्वित उत्तम नाम के उस बच्चे को एक इंटरव्यू में विराट कोहली के रखने नाम के बारे में बताया. उसने कहा कि विराट कोहली ने उसे ‘छोटा चीकू’ कहा है.

कोहली के बचपन का हमशक्ल होने के चलते वायरल हुए उस बच्चे ने इंटरव्यू में भी बताया कि विराट कोहली ने उसे उस नाम से पुकारा कब? उसने कहा कि वडोदरा में उसने जब विराट-विराट पुकारा तो उन्होंने उसकी ओर देखा फिर कहा कि आता हूं. गर्वित उत्तम नाम के बच्चे ने आगे बताया कि विराट ने रोहित शर्मा को भी मेरे बारे में बताया. उन्होंने रोहित से कहा कि उधर देख मेरा दुप्लीकेट बैठा है.

विराट ने कर ली हमशक्ल से दोस्ती

ऐसी भी जानकारी है कि गर्वित उत्तम से विराट कोहली ने ये भी कहा है कि अब से वो उनके दोस्त हैं.

कैसे नजरों में आया विराट कोहली का हमशक्ल?

विराट कोहली के बचपन की तरह दिखने वाले गर्वित उत्तम वैसे तो रहने वाले हरियाणा में पंचकूला से हैं. लेकिन उन्हें विराट कोहली से मिलने के लिए परिवार सहित वडोदरा बुलाया गया था. गर्वित की खोज तब हुई थी जब देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया था.

Related Articles

Back to top button