ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
मध्यप्रदेश

BJP को वोट देने पर मारपीट का शिकार हुई मुस्लिम महिला से मिले शिवराज, पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देले पर मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर द्वारा मारपीट करने का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में संज्ञान लिया है और मुस्लिम महिला और उसके बच्चों से मुलाकात की है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।’ उन्‍होने आगे कहा, ‘मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।’

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

मेरी… pic.twitter.com/O2VO7EtNry

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 9, 2023

क्‍या है मामला?

दरअसल, सीहोर में भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला की पिटाई के आरोप का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। मप्र के सीहोर जिले के अहमदनगर थानांतर्गत बरखेड़ा हसन गांव का यह मामला तीन दिसंबर का है।

वीडियो में समीना बी (30) पति बबलू खां कहती नजर आ रही हैं कि भाजपा को वोट देने की जानकारी देवर को लगने पर पहले तो उसने अपशब्द कहे, फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में देवर की बीवी ने भी साथ दिया। उसने डंडा लाकर दिया, जिससे देवर ने मुझे खूब पीटा। महिला के अनुसार, उसने इस मामले की शिकायत थाने और कलेक्टर से भी की है।

Related Articles

Back to top button