ब्रेकिंग
Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर ... Rohtak Crime News: नेशनल हाइवे-9 पर कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव; पुलिस जांच में जुटी Pepsi Sharma Passes Away: हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की... LNJP Hospital Controversy: नाबालिग से दुष्कर्म के समय कहां थीं नर्सें? महिला आयोग की फटकार के बाद स्... Haryana Chief Secretary Appointment: कौन बनेगा हरियाणा का अगला मुख्य सचिव? सुमिता मिश्रा और सुधीर रा... Kaithal News: कैथल में जींद रोड पर मिला व्यक्ति का शव; अधिक नशे के कारण मौत की आशंका Faridabad Crime News: नीमका जेल में बंदी की आत्महत्या; परिजनों ने जेल डिप्टी पर लगाए प्रताड़ना के गं... Haryana Food Safety: मिलावटखोरों की अब खैर नहीं; हरियाणा में खुलेंगी 8 नई फूड टेस्टिंग लैब, मोबाइल ल... Kurukshetra News: महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी पर भड़का नर्सिंग स्टाफ; सिविल अस्पताल में किया प्रद... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल; 37 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, देखें...
खेल

सूर्यकुमार ने तोड़ा MS Dhoni का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम को भले ही 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सूर्या के बल्ले से एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी निकली।

सूर्यकुमार यादव  की पारी टीम के किसी काम नहीं आई, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड हासिल किया। वह भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की धरती पर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जमाया। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

सूर्यकुमार  ने तोड़ा MS Dhoni का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

दरअसल, भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका की धरती पर टी20आई क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव  के नाम दर्ज हो गया है, जिन्होंने 12 दिसंबर को खेले गए दूसरे टी20 में अर्धशतकीय पारी खेली और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। धोनी ने साल 2007 में 45 रनों की पारी खेली थी। अब सूर्या धोनी से आगे निकल गए हैं।

बता दें कि दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की अहम पारी खेली। ये सूर्या के टी20 करियर का 17वां अर्धशतक रहा। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव टी20 में संयुक्त रूप से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की है। किंग कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन अपनी 56पारी में पूरे किए थे और सूर्या को भी 2000 रन पूरे करने में 56 पारियां लगी। इस दौरान सूर्या ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 58वीं पारी में ये कारनामा किया था।

Related Articles

Back to top button