ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
व्यापार

आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट बढ़ी, जानें डिटेल

 आधार को बिना किसी चार्जके अपडेट करनेकी समय सीमा 14 दिसंबर को समाप्त हो रही थी। लेकिन, विशिष्ट पहचान प्राधिकरण निशुल्क आधार अपडेट करने की समय सीमा एक बार फिर से बढ़ा दी है। भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र का काम करता है, जो एक बेहद अहम दस्तावेज है। कई सरकारी और प्राइवेट कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां रहती है। आधार का इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की तरफ से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए निर्देश जारी किया गया है।

घर बैठे मोबाइल से आधार अपडेट करें

अधार कार्ड पर अगर आपको अपना पता या मेाबाइल नंबर चेंज करवाना है,या फिर नाम की स्पेलिंग ठीक करवाना है तो आप घर बैठे अपने ही मोबाइल से आधार अपडेट कर सकते हैं। इसक लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। आज फ्री आधार अपडेट करने की लास्ट डेट थी, लेकिन इसे तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई की तरफ से आधार को अपडेट करने की डेडलाइन फिर से बढ़ा दिया गया है। यूआईडीएआई के मुताबिक, अब आधार कार्ड को अगले साल 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट किया जा सकता है। पहले आधार को फ्री में अपेडट करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 थी। हालांकि आखिरी तारीख बढ़ने की वजह से लोगों को राहत मिली है।

नि:शुल्क सुविधा

आधार लिंक नहीं तो देना पड़ेगा 20% टीडीएस, 50 लाख से अधिक की संपत्ति खरीदने वालों को आयकर व‍िभाग की नोटिस आधार के विवरण अपडेट करने की नि:शुल्क सुविधा माई आधार पोर्टल पर मिल रही थी। अगर कोई यूजर ऑनलाइन के बजाय आधार सेंटर जाकर ऑफलाइन आधार को अपडेट कराता है तो उसे 25 रुपये का शुल्क भरना होता है। अब तारीख बढ़ने के बाद भी वही व्यवस्था बरकरार रहेगी. यानी नि:शुल्क आधार अपडेशन की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन के मामले में मिलेगी।

आधार अपडेट करने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट

राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र/पतेवाला प्रमाण पत्र और भारतीय पासपोर्ट पहचान और पते दोनों के प्रमाण के रूप में काम करते हैं। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मार्कशीट/फोटोग्राफ युक्त स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र/ प्रमाण पत्र – केवल पहचान के प्रमाण के रूप में काम करते हैं।

ऐसे करें आधार कार्ड को अपडेट

यूआईडीएआई की तरफ से कहा गया कि आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिसके उन्हें अपने आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button