ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

दूसरी लहर में निर्यात प्रभावित होने की आशंका, महामारी को लेकर देश की गलत छवि बनने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की मौजूदा लहर को लेकर फैलाई जा रही गलत तस्वीर से देश का निर्यात ऑर्डर प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। विदेशी खरीदार भारतीय निर्यातकों से आर्डर से पहले समय पर डिलीवरी का वादा ले रहे हैं। उन्हें डर है कि भारतीय उत्पादक समय पर आपूर्ति नहीं कर पाएंगे। इस हालात का फायदा चीन को मिलता दिख रहा है।

चीन को अमेरिका से मिलने वाले निर्यात ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है।अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) के नार्दर्न रीजन के चेयरमैन ललित ठुकराल ने बताया कि गारमेंट के विदेशी खरीदार उनसे डिलीवरी को लेकर सवाल पूछने लगे हैं। दूसरे देशों के खरीदारों को यह लग रहा है कि भारत में फैले कोरोना की वजह से यहां के निर्यातक समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। फिलहाल निर्यात आर्डर की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन जिस प्रकार से विदेशी खरीदारों के मन में शंका पैदा होती जा रही है, उससे आगे आर्डर प्रभावित हो सकता है।

हाल ही में चीन ने कोरोना संक्रमण को लेकर भारत के समुद्री उत्पादों जैसे मछली आदि के निर्यात पर सवाल उठाया है। इसका भी दुष्प्रभाव दिख सकता है। निर्यातकों ने बताया कि विदेश में भारत में कोरोना संक्रमण को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है, जबकि दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य में निर्यात से जुड़े उत्पादन को प्रभावित नहीं होने दिया गया है। सप्लाई चेन भी लगातार बनी हुई है।

हालांकि, अन्य सेक्टर के निर्यातकों को कोरोना की वजह से ऑर्डर प्रभावित होने की आशंका फिलहाल नहीं दिख रही है। इंजीनियरिंग गुड्स के जालंधर स्थित निर्यातक अश्विनी कुमार ने बताया कि कोरोना की वजह से श्रमिकों की उपलब्धता में 30-40 फीसद तक की कमी जरूर आई है, लेकिन निर्यातक समय पर डिलीवरी देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कुछ खरीदार समय पर डिलीवरी नहीं देने पर आर्डर रद करने की धमकी जरूर देते हैं, लेकिन वे ऐसा करते नहीं हैं, क्योंकि निर्यात क्षेत्र में खरीदार और निर्यातक का संबंध पुराना होता है।

विदेश व्यापार विशेषज्ञ के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर का फायदा चीन को मिल रहा है। चीन को अमेरिका से मिलने वाले निर्यात आर्डर में अप्रैल, 2021 में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 32.5 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मार्च में इसमें 30.6 फीसद की वृद्धि हुई थी।

Related Articles

Back to top button