ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

Nepal Political Crisis नेपाल की संसद भंग, होंगे मध्यावधि चुनाव; केपी शर्मा ओली को झटका

काठमांडू। नेपाल में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल की संसद को भंग कर दिया है। नेपाल में अब फिर से संसद के निचले सदन प्रतिनिध सभा के लिए चुनाव होंगे। इस मध्यावधि चुनाव के लिए नई तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। नेपाल में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 12 और दूसरे चरण का चुनाव 19 नवंबर को होगा। राष्ट्रपति ऑफिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री पद के लिए शेर बहादुर देउबा और केपी शर्मा ओली दोनों के दावों को खारिज कर दिया है।

नेपाल में संसद भंग करने का ये फैसल संविधान की अनुछेद 76 (7) के तहत लिया गया है। दरअसल, गुरुवार को नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रम में काफी उठापटक देखने को मिली। नेपाल के विपक्षी दलों और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दोनों ने ही अपना बहुमत साबित करने की इच्‍छा राष्‍ट्रपति से जाहिर की। हालांकि, ओली को प्रधानमंत्री बने रहने के लिए 30 दिन के अंदर बहुमत साबित करना था।

गुरुवार तक विश्वास मत हासिल करने पर अनिच्छा जताने वाले ओली विपक्षी दलों के राष्ट्रपति के पास पहुंचते ही फिर दावा करने पहुंच गए। नेपाल के विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति को 149 सांसदों का समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विपक्षी दल नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में सरकार बनाने लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने शुक्रवार को पांच बजे तक विपक्ष को सरकार बनाने का दावा पेश करने का समय दिया। इस बीच प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली भी अचानक राष्ट्रपति के पास पहुंच गए और उन्होंने 153 सांसद का समर्थन होने का दावा किया। उन्होंने अपनी पार्टी के 121 सदस्यों के साथ ही 32 जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सांसदों का समर्थन होने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button