ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

Cyclone Tauktae: 26 लोग अभी भी लापता, नैसेना ने बचाव अभियान किया तेज; मुंबई तट पर रवाना डाइविंग टीम

मुंबई। चक्रवात तूफान ‘टाक्टे’ ने कई शहरों में अपना कहर बरपाया है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की जान गई तो कई लापता हो गए। लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए खोजी अभियान तेज कर दिया गयाा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी 26 लोग लापता हैं। चक्रवात तूफान के 6 दिन बाद बचाव कार्यों को बढ़ावा देने के लिए नौसेना ने शनिवार को मुंबई तट पर डाइविंग टीम (diving teams) को तैनात किया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए बताया कि  बजरा पी305 (Barge P305) और टग वरप्रदा (Tug Varaprada) के लापता चालक दल को खोजने के लिए स्पेशल डाइविंग टीम को आइएनएस मकर पर साइड-स्कैन सोनार और आइएनएस तरासा के साथ तैनात किया गया है। आज सुबह ही इस टीम को रवाना किया गया है।

सोमवार को अरब सागर में डूबे जहाज P305 पर मरने वालों की संख्या 60 हो गई है। फिलहाल 11 और लोगों की तालाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान के चलते लापता हुए लोगों की बचने की आशा कम हो गई है। नौसेना की मानें तो बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरा पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है। दो अन्य बजरों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा था कि यह बीते चार दशक में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण तलाश एवं बचाव अभियान है।

बता दें कि ये बजरे चक्रवात टाक्‍टे के गुजरात तट से टकराने से कुछ घंटे पहले मुंबई के पास अरब सागर में फंस गए थे। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया था कि  बुधवार सुबह तक पी305 पर मौजूद 184 कर्मियों को बचा लिया गया है। आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौटे। आइएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button