ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
देश

छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंचा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 1500 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 22 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ का शुक्रवार को भुगतान किया गया। इसमें 21 लाख 52 हजार धान और 26 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसान शामिल हैं। वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बटन दबाते ही यह राशि ऑनलाइन सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित (जमा) हो गई।

72 हजार ग्रामीण व पशुपालकों को गोधन न्याय योजना के तहत मिला सात करोड़ 17 लाख 

सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 72 लाख पशुपालकों और ग्रामीणों को गोबर खरीदी के एवज में सात करोड़ रुपये वितरित किया। वहीं, गोठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के तीन करोड़ छह लाख रुपये का लाभांश भी ऑनलाइन अंतरित की गई। इस दौरान सीएम ने गोठानों में तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद लांच किया।

राजीव गांधी चौक के सुंदरीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण

साथ ही रायपुर स्थित राजीव गांधी चौक के सुंदरीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना के निराशाभरे दिनों के बीच आज का दिन प्रदेश के तीन करोड़ लोगों के लिए आशा की बड़ी सौगात लेकर आया है। एक तरफ हम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करके भाव विभोर हैं, दूसरी तरफ राजीव गांधी न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि की पहली किस्त किसानों को दी जा रही है। कार्यक्रम में राज्य कैबिनेट के सभी सदस्य और आला अफसर सीएम हाउस में मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली से, जिलों से विधायक और किसान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान किसान के प्रति केंद्र के रख को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि केंद्र की हठधर्मिता के कारण राज्य को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

सोनिया और राहुल ने की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए राज्य सरकार की सराहना

कांग्रेस की अंतरित अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने-अपने संदेशों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए राज्य सरकार की सराहना की और केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया।

Related Articles

Back to top button