ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
हरियाणा

भिवानी: डेरे की गद्दी के लिए खूनी खेल! चेला बनाने से मना किया तो किडनैप कर महंत चंबानाथ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के भिवानी में एक महंत की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद उनकी लाश को नहर में फेंक दिया था. पहले आरोपियों ने उनका डेरे से अपहरण किया था और फिर हत्या कर शव को फेंक दिया था. पुलिस ने उनका शव बरामद किया, जिसके बाद मामले की जांच की गई तो सामने आया कि उनकी हत्या उनके ही दो चेलो ने की. चेलों की डेरे की गद्दी पर नजर थी.

ये मामला भिवानी के नांगल गांव में स्थित श्रीनाथ डेरे से सामने आया है, जहां के महंत योगी चंबानाथ का शव 16 अक्टूबर को झज्जर से गुजरने वाली जेएनएल नहर से बरामद किया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तो सामने आया कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई है. इससे पहले उनका डेरे में ही अपहरण कर लिया गया था.

सरपंच ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया

महंत चंबानाथ के किडनैप होने के बाद गांव के सरपंच कुलदीप ने केस दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शव नहर से बरामद हुआ. पुलिस ने शक के आधार पर रोहतक से भराण गांव के रहने वाले दीपक और मातू भैणी गांव के रहने वाले वीरेंद्र को हिरासत में लिया. जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच उगल दिया. उन्होंने बताया कि महंत की हत्या की साजिश उन दोनों ने मिलकर रची थी.

गद्दी के लालच में आकर की महंत की हत्या

इसके साथ ही पूछताछ में दोनों ने ये भी बताया कि वह महज 2 से 3 बार ही डेरे में आए थे. उन्होंने देखा कि डेरे में महंत अकेले ही रहते हैं. उनके पास कोई चेला नहीं है. ऐसे में उन्होंने महंत से कहा कि वह उन्हें अपना चेला बना लें, लेकिन उन्होंने दोनों को चेला बनाने से मना कर दिया. तभी दोनों आरोपी गद्दी की लालच में आ गए महंत की हत्या की साजिश रच डाली. उन्होंने महंत का अपहरण किया और गला दबाकर शव को नहर में फेंक दिया.

आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

पुलिस ने झज्जर से होकर गुजरने वाली नहर से महंत का शव बरामद किया. अब आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देकर महंत को समाधि दी. सरपंच कुलदीप के मुताबिक डेरे की गद्दी के विवाद में यह हत्या की गई. उन्होंने बताया कि गांव की लगभग आठ एकड़ पंचायती जमीन पर डेरा बना हुआ है. करीब 18 साल पहले महंत योगी चंबानाथ यहां आए थे और इसी भूमि पर डेरा स्थापित किया था.

Related Articles

Back to top button