ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...
हरियाणा

Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें किसे मिला प्रधान पद का टिकट

रेवाड़ी: हरियाणा बीजेपी ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए अजय जांगड़ा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

रेवाड़ी और धारूहेड़ा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट: दोनों ही उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थक हैं. अब रेवाड़ी नगर परिषद से भाजपा का मुकाबला कांग्रेस की निहारिका और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मुकाबला कांग्रेस की कुमारी राज के साथ होगा.

राव इंद्रजीत के समर्थक हैं दोनों बीजेपी उम्मदीवार: रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद की बीजेपी उम्मीदवार विनीता पीपल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थी. इसके बाद साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए. जिसमें पहली बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी. 2016 में भाजपा के समर्थन से विनीता पीपल नगर परिषद के अध्यक्ष चुनी गई. बता दें कि पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट भी बीजेपी ने जारी की है.

रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल को टिकट: इस बार रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है. विनीता पीपल जाटव को समाज से आती हैं. उनके ससुर मोहनलाल पीपल दो बार पटौदी से विधायक और संसदीय सचिव एवं सरकार में अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनका पूरा परिवार रामपुरा हाउस से जुड़ा हुआ है.

Related Articles

Back to top button