ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

दिल्ली में हुई बारिश के बाद खिली तेज धूप, यूपी-हरियाणा और राजस्थान में भी बदला मौसम

नई दिल्ली। देश का मौसम लगातार बदल रहा है। हालांकि, कुछ दिनों से अधिकतर इलाको में बारिश हो रही है। टाक्टे तूफान के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित यूपी में मौसम का मिजाज बदला है। मई के महीने में पड़ने वाली भयंकर गर्मी जैसे गायब ही हो गई है। बीती रात भी राजधानी दिल्ली में जोरदार बारिश दर्ज हुई। हालांकि, सुबह के वक्त राजधानी के कई इलाकों में तेज धूप खिल गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान और हरियाणा में भी बदला मौसम

वहीं यूपी, हरियाणा में भी इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। यूपी के कई इलाकों में बीते दिन भी बारिश दर्ज की गई है। प्रचंड गर्मी वाले मई में सावन के महीने का एहसास हुआ। बारिश की फुहारें और ठंडी हवाएं से शहरों का दिन का तापमान सामान्य से कुछ कम हुआ। फिलहाल आईएमडी के अनुसार अभी इसमें और गिरावट आने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में बारिश से मौसम तो सुहाना हो ही गया है प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिली है। लगातार दूसरे दिन भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) संतोषजनक श्रेणी में रिकार्ड हुआ। शुक्रवार को एक्यूआइ 52 रहा। वहीं गुरुवार को यह 51 रिकार्ड किया गया था।

राजस्थान में आंधी के साथ हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी मौसम सुहाना बना हुआ है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के अनेक हिस्सों में अगले तीन दिनों में फिर बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार तीन दिनों के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई भागों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 21 से 23 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में तेज आंधी, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं या धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button