ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

Bandhavgarh Tiger Reserve में बाघ को घेरकर कराई फोटोग्राफी, बेबस होकर दहाड़ता रहा

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को जिप्सी चालकों ने दोनों तरफ से एक बाघ को घेर लिया और पर्यटक फोटोग्राफी करते रहे और वीडियो बनाते रहे। यह घटना ताला के जमुनिया रपटा के पास तिराहे की है। ताला गेट से कुछ दूरी पर ही बजरंग बाघ दिखाई दिया था। इसके बाद जिप्सी चालकों ने उसे घेर लिया। इस दौरान बाघ दहाड़ता रहा और काफी परेशान हुआ। बाद में किसी तरह बाघ जंगल की ओर चला गया। पार्क प्रबंधन ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।

हो सकता था हादसा

बाघ को दोनों तरफ से जिप्सियों से घेर लेने की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। परेशान बाघ किसी जिप्सी पर हमला भी कर सकता था। एक ही स्थान पर जिप्सी ज्यादा समय तक न रुके, इसके लिए जिप्सी चालक व गाइडों के मोबाइल में बघीरा एप भी इंस्टाल कराया गया है, लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है।

नियमों का नहीं हो रहा पालन

जंगल के अंदर किसी भी स्थान पर वाहनों का जमघट लगाना नियम के विरुद्ध है। इस पर नजर रखने का काम न सिर्फ वन विभाग के अधिकारी करते हैं, बल्कि जिप्सी में सवार गाइड को भी करना होता है, लेकिन गाइड भी पर्यटकों को खुश करने में लगे रहते हैं।

मामले की जानकारी मिली है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

-पीके वर्मा, उप संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

Related Articles

Back to top button