ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में बढ़ेगा सर्दी का असर, इन जिलों में घटा तापमान

भोपाल। किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और लगातार सर्द हवाएं चलने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। रात के तापमान में कुछ और गिरावट होने के भी आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ का दर्ज किया गया।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 28 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के कमजोर रहने के कारण इसका मप्र के मौसम पर विशेष असर नहीं हो रहा है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।

 

इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को आगे बढ़ जाने की भी संभावना है। उत्तर भारत में मौसम काफी ठंडा है।

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में सिहरन बढ़ने लगी है। दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। हालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके असर से दो दिन बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button