ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

परफॉर्म करते-करते अचानक स्टेज पर गिर पड़े सिंगर, मौके पर हुई 30 साल के पेड्रो हेनरिक की मौत

इंसान को कब क्या हो जाए, ये भगवान के सिवाए कोई नहीं जानता। आए दिन हम न्यूजपेपर, टीवी और सोशल मीडिया पर अचानक लोगों की मौत के मामले पढ़ते और सुनते रहते हैं। हाल ही में एंटरटेनमेंट जगत से ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया है। बुधवार को ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की परफॉर्मेंस देते समय अचानक मौत हो गई और ये पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया है। यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस सदमे में हैं।

दरअसल, बुधवार को 30 साल के पेड्रो ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। गाना गाते समय अचानक वो स्टेज पर गिर गए और बेहोश हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें पास के क्लीनिक में ले जाया गया, जहां सिंगर को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि स्टेज पर जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वो बहुत थके हुए हैं। वहीं, हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल Todah Music ने रेडियो 93 से बातचीत में कहा कि सिंगर को काफी खतरनाक हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी जान गई। रिकॉर्ड लेबल ने सिंगर को एक अच्छा और खुशमिजाज इंसान भी बताया, जो सभी का दोस्त था।

पेड्रो हेनरिक अपने पीछे पत्नी Suilan Barreto और अपनी 2 साल की बेटी Zoe को अकेले छोड़ गए हैं।

बता दें, पेड्रो हेनरिक ने तीन साल की उम्र में सिंगिंग की शुरुआत की थी। 2015 में यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर करने के बाद उनका प्रोफेशनल करियर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने एक लोकल बैंड में हिस्सा लिया था। 2019 तक बैंड के साथ रहने के बाद हेनरिक ने सोलो करियर की शुरुआत की। वहीं, गुरुवार को वो अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया प्रोजेक्ट रिलीज करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गए।

Related Articles

Back to top button