ब्रेकिंग
Puri Gundicha Temple News: जगन्नाथ जी की मौसी का घर खुला, श्रद्धालुओं के लिए ₹10 का टिकट; बुजुर्गों-... Bhadohi Hospital Negligence: प्रसूता को नहीं किया भर्ती, सड़क पर हुआ प्रसव; डॉक्टर बर्खास्त और स्टाफ... एयरपोर्ट सुरक्षा में ऐतिहासिक बदलाव: BCAS की सभी सेवाएं होंगी डिजिटल, 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर लगेंगे... एलपीयू हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तोड़फोड़ में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 एसआईटी गठित झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जवाब दाखिल करने में देरी पर हेमंत सोरेन पक्ष पर ₹10,000 का जुर्माना IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत
मनोरंजन

रोनित रॉय ने पोस्ट साझा कर किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अब अभिनेता ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को साझा किया है।

रोनित रॉय ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था कि ‘भाई और ब्रो, ये शब्द अपना अर्थ पूरी तरह खो चुके हैं। जब मुझे कोई यह कहकर बुलाता है तो मैं इसे गंभीरता से लेता हूं और फिर वह मेरे साथ ऐसा करते हैं, जो मैं अपने दुश्मन के साथ भी नहीं कर सकता। इससे तकलीफ होती है, लेकिन पता चलता है कि इससे उनका स्तर गिर रहा है, मेरा नहीं।’

इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘पैसा, रुतबा, खोई हुई सभी चीज वापस प्राप्त की जा सकती है। समय, प्यार, सम्मान और रिश्ते एक बार खो जाने के बाद कभी नहीं मिल सकते। जब आपको रियल होने की आवश्यकता है तो नकली क्यों बने रहना।

रोनित के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री से केंद्रीय मंत्री बनीं स्मृति ईरानी ने कमेंट कर पूछा कि ‘क्या हुआ’। वहीं, रुपाली गांगुली ने रोनित के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मैं आपका दर्द समझ सकती हूं।’ वहीं, कुछ फैंस रोनित की पोस्ट पर दुख जताते हुए पूछ रहे हैं कि क्या हुआ? कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि आजकल ऐसा ही होता है, सब भाई बोलकर काम करवा लेते हैं, फिर मतलब खत्म और रिश्ता भी।

बात करें रोनित रॉय के अभिनय करियर की तो उन्होंने टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘अदालत’ से घर-घर में पहचान बनाई। अब वह फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। आखिरी बार रोनित रॉय ‘गुमराह’ में नजर आए थे। वहीं, अब वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में भी दिखेंगे।

 

Related Articles

Back to top button