ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

राजस्‍थान के रणबांकुरे और लखनऊ के नवाबों के बीच होगा घमासान मुकाबला

IPL 2023: राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर काबिज है और वो अपने दबदबे को कायम रखने के इरादे से मैदान संभालेगी। लखनऊ की टीम अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज है।

आईपीएल 2023 की दो टॉप टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान के रजवाडों ने इस सीजन अब तक जमकर हल्ला बोला है। दूसरी ओर, लखनऊ की नवाबी भी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कम नहीं रही है।

बेहतरीन फॉर्म में राजस्थान

राजस्थान ने अब तक खेले 5 मैचों में से चार में जीत का स्वाद चखा है और पिछले मैच में टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को घर में घुसकर रौंदा था। बल्लेबाजी में जोस द बॉस का जलवा इस सीजन भी देखने को मिल रहा है, तो यशस्वी जायसवाल भी बल्ले से खूब कमाल दिखा रहे हैं। हेटमायर राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लखनऊ

दूसरी ओर, लखनऊ को लास्ट मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2023 में लखनऊ ने खेले 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान केएल राहुल फॉर्म में लौट चुके हैं और पिछले मैच में कप्तान का बल्ला जमकर बोला था।

जयपुर में रहता है गेंदबाजों का बोलबाला

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। तेज गेंदबाज से लेकर स्पिनर्स तक हर किसी को इस विकेट से मदद मिलती है। राजस्थान के होम ग्राउंड पर आईपीएल में एकबार फिर 200 प्लस का स्कोर नहीं लग सका है और इस मैदान पर सिर्फ एक ही सेंचुरी जड़ी गई है।

चेज करने वाली टीम की होती है मौज

सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करने वाली टीम का बुरा हाल रहा है। इस ग्राउंड पर कुल 47 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को महज 15 में ही जीत हाथ लग सकी है। यानी टॉस राजस्थान और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले में बड़ा रोल अदा कर सकता है।

 

Related Articles

Back to top button