ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
धार्मिक

नमक के फर्श पर गिरने के क्या हैं संकेत, आप के लिए यह शुभ या अशुभ

इंदौर। व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियों का, तो कभी परेशानियां आती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मानें तो हमारे जीवन में आनी वाली समस्याओं के बारे में हमें पहले ही संकेतों के जरिए पता चल जाता है। फर्श पर नमक गिरने के भी अपने संकेत हैं। इसे कुछ लोग शुभ मानते हैं, तो कुछ अशुभ मानते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि नमक गिरना हमारे जीवन में क्या संकेत देता है।

हमारे बार हमारे हाथ से अनजाने में नमक फर्श पर गिर जाता है। हम इसको सामान्य घटना मानकर भूल जाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह एक अशुभ घटना होती है।

आपके ग्रहों को करता है कमजोर

वास्तु की मानें तो आपके हाथ से नमक का छूटना कुंडली में शुक्र और चंद्र के कमजोर होने का संकेत देता है। आपको मानसिक रूप से परेशान भी कर सकता है। आप कहीं पर अपमानित भी हो सकते हैं।

नमक का भोग बनाते समय गिरना शुभ

ज्योतिष की मानें तो भगवान का भोग बनाते समय आप नमक नहीं चख सकते हैं। यह गलत माना जाता है। इस दौरान नमक का गिरना आपके जीवन में कई तरह की नकारात्मकता दूर होने संकेत देता है।

नमक को हाथ से भूलकर भी नहीं दें

यह हम अक्सर देखते हैं कि खाने के दौरान कई बार हमसे लोग नमक मांगते हैं, तो हाथ से उठाकर देते हैं। यह हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह आपके रोगदोष को उत्पन्न कर सकता है। यह आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आ सकता है।

Related Articles

Back to top button