ब्रेकिंग
MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला... PSEB Re-evaluation 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किए री-इवैल्यूएशन के नए नियम, 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का ...
धार्मिक

कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं ऐसे लोग, हथेली में ये रेखाएं देती है संकेत

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के समान ही हस्तरेखा ज्योतिष में भी कई तरह योग का उल्लेख मिलता है। इसमें हथेली में बनने वाले मालव्य योग का विशेष उल्लेख मिलता है। डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी किताब वृहद हस्तरेखा शास्त्र में मालव्य योग के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। यहां जानें हस्तरेखा ज्योतिष में क्या होता है मालव्य योग और इससे जातक को क्या फल मिलता है।

जानें क्या होता है मालव्य योग

हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक, यदि हथेली में शुक्र पर्वत अच्छी तरह से उभरा हुआ हो और जीवन रेखा मणिबंध की ओर आते हुए शुक्र पर्वत को पूर्ण विस्तार देती हो। इसके अलावा अंगूठा लंबा और पीछे की और झुका हुआ रहता है। शुक्र पर्वत पर किसी प्रकार का जाल या बाधक रेखाओं का जाल न हो तो ऐसे में हथेली में मालव्य योग निर्मित होता है।

मालव्य योग हो तो व्यक्ति में होता है ये गुण

जिस व्यक्ति की हथेली में मालव्य योग निर्मित होता है, वह व्यक्ति अत्यंत सुंदर तथा आकर्षक होता है। उसके व्यक्तित्व में कुछ ऐसी विशेषता होती है कि जिससे वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो जाता है। ऐसे जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं।

परिश्रम से कमाते हैं धन

जिस व्यक्ति की हथेली में मालव्य योग होता है, वह मेहनत और परिश्रम के दम पर धन कमाता है। वाहन सुख की प्राप्ति होती है। सभ्य व कुलीन लोगों के बीच में संपर्क रहता है। ऐसे व्यक्ति उच्च कोटि के होते है और अपने कार्यों से देश-विदेश में सम्मानित होते हैं।

मालव्य योग वाले लोग होते हैं कलाकार

जिस व्यक्ति की हथेली में मालव्य योग होता है, उनका झुकाव कला के क्षेत्र में ज्यादा होता है। ऐसे व्यक्ति संगीत और नृत्य के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। गायन के क्षेत्र में ऐसे लोगों को नाम रोशन होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी’।

Related Articles

Back to top button