ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
खेल

अमेरिका-तालिबान में इसी माह हो सकता है समझौता, आतंकी संगठन ने कहा- हिंसा रोकने को हैं तैयार

काबुल। अफगानिस्तान में 19 साल से जारी खूनी संघर्ष के खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। तालिबान ने कहा कि अमेरिका के साथ जनवरी के आखिर तक समझौते पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य है। इसके लिए आतंकी गतिविधियों को कम किया जाएगा। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने तालिबान के प्रमुख प्रवक्ता सुहैल शाहीन के एक बयान के हवाले से यह खबर दी है।

अमेरिका ने रखी थी यह शर्त

इसके पहले इसी आतंकी संगठन के सूत्रों ने बताया था कि संक्षिप्त संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव के बाद कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता शुरू हुई है। शाहीन ने कहा, ‘अमेरिका के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए हम कुछ दिनों के लिए अपनी गतिविधियों में कमी लाने पर सहमत हुए हैं। तालिबान को इस माह के आखिर तक अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।’ अमेरिका शांति वार्ता बहाल करने के लिए तालिबान से हिंसा कम करने की मांग कर रहा था।

वार्ता की उतार-चढ़ाव भरी राह

अमेरिका और तालिबान के बीच दिसंबर 2018 से दोहा में वार्ता चल रही थी। लेकिन इस वार्ता में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गत सितंबर में जब दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के हमले में एक अमेरिकी सैनिक की मौत पर यह वार्ता रद कर दी थी। इसके बाद गत दिसंबर में वार्ता फिर पटरी पर लौटी। लेकिन अफगानिस्तान में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास आतंकी हमले के बाद वार्ता रुक गई थी। इस हमले के बाद से ही अमेरिका संघर्ष विराम की मांग कर रहा था।

पोंपियो ने की अफगान शांति प्रयास की तारीफ

वाशिंगटन, आइएएनएस। मेरिका के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोंपियो से मुलाकात की। इस दौरान पोंपियो ने अफगान संकट का राजनीतिक और शांतिपूर्ण हल निकालने के प्रयास में पाकिस्तान की कोशिश की तारीफ की। कुरैशी अमेरिका पहुंचने से पहले ईरान और सऊदी अरब भी गए थे। उन्होंने इन देशों के नेताओं के साथ हुई चर्चा के बारे में पोंपियो की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button