ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
दिल्ली/NCR

‘चुनाव हारने के बाद विपक्ष अपना गुस्सा निकाल रहा’, अनुराग ठाकुर का विपक्षी दलों पर निशाना

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे संसद की सुरक्षा में चूक मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही ठाकुर ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का इस्तेमाल सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए कर रहा है।

तीन राज्यों में चुनाव हारने के बाद
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री ने नजफगढ़ के एक स्कूल में ग्रामीण खेल स्पर्धाओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह से इतर यह टिप्पणी की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘तीन राज्यों में चुनाव हारने के बाद विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करने का बहाना ढूंढ रहा है। वे बाधाएं पैदा कर रहे हैं, यहां तक कि लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों से बात की, उनके सुझाव लिए और (सुरक्षा में) सुधार का आश्वासन भी दिया। यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, वे राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।”

दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी बाधित
इससे पहले, संसद की सुरक्षा में चूक पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी बाधित हुई। दोनों सदनों की बैठक अब 18 दिसंबर को होगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button