ब्रेकिंग
Chuttupalu Ghati Accident: ब्रेक फेल होने से कार पर पलटा अनियंत्रित कंटेनर, 2 घंटे चले रेस्क्यू के ब... Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को...
देश

बेलूर मठ से PM मोदी का जवाब- युवा तो समझ गए CAA, पर विपक्ष जान-बूझकर नहीं चाहता समझना

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को देश के युवाओं से अपार उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले देश के युवाओं में निराशा थी लेकिन स्थिति अब बदल गई है। संशोधित नागरिकता कानून पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नए नागरिकता कानून पर अफवाहें फैलाकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा भले ही संशोधित नागरिकता कानून को समझ जाएं लेकिन इस पर राजनीति करने की इच्छा रखने वाले लोग इसे नहीं समझेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा 21वीं सदी में बदलाव का आधार बनेगी। पीएम मोदी ने बेलूर मठ से कहा कि मैं यह पुन: स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नया नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सोभाग्यशाली हूं कि मुझे रात को यहां मठ में रहने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसेवा से ही प्रभु सेवा का रास्ता मिलता है। पीएम ने कहा कि मैं 130 करोड़ भारतीयों की सेवा का कर्तव्य निभा रहा हूं।

बता दें कि इससे पहले मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button