ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

पाकिस्तान में इमरान के भतीजे हसन नियाजी ने ड्राइवर के साथ की सड़क पर गुंडागर्दी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी का एक मोबाइल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवर के साथ गुंडागर्दी करते दिख रहा है।शनिवार को पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने इसकी जानकारी दी। वीडियो में हसन नियाजी एक कार ड्राइवर के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहा है और इतना ही नहीं दो पुलिसकर्मियों को मौजूदगी में उसे कार को लात मारते हुए भी देखे जा रहा है।

वीडियो में पुलिस, इमरान के भतीजे हसन नियाज़ी और ड्राइवर के बीच झड़प में बीच-बचाव की कोशिश कर रही है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जियाफ अली रोड पर नियाजी और दूसरे व्यक्ति की कारों के बीच मामूली दुर्घटना के बाद यह झड़प हुई। नियाज़ी अपनी कार से बाहर निकले और एक्सीडेंट के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए उस आदमी से चाबी छीन ली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बात को लेकर दोनों में गर्मगर्मी हो गई, पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, इससे पहले पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी पर हमला करने से पहले वकीलों की रैली में भाग लेने के दौरान नियाजी का एक और वीडियो वायरल हुआ था।उन्हें बाद में अस्पताल पर हमला करने वाले कई वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले में दोषी ठहराया गया था।

इससे पहले पाकिस्तान पुलिस ने 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी के घर पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छापा हाल ही में एक अस्पताल पर हुए हमले को लेकर था, जिसमें पांच मरीजों की गंभीर हालत में मौत हो गई थी।गौरतलब है कि 11 दिसंबर को लाहौर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) में सैकड़ों वकीलों के हंगामे और तोड़-फोड़ के बाद कम से कम पांच मरीजों की मौत हो गई थी और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स और दंगा पुलिस को बुलाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button